फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harmonium playing training given to girl students

Meerut News: छात्राओं को दिया हारमोनियम बजाने का प्रशिक्षण

Wed, 03 Dec 2025 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Harmonium playing training given to girl students
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब के तत्वावधान में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत वाद्य यंत्र प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें सोनिया बलराम संगीत महाविद्यालय से बलराम गुप्ता ने छात्राओं को हारमोनियम वाद्य यंत्र बजाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि संगीत विद्या के द्वारा आप किस तरह से अपने कौशल में विकास कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में 20 छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन में प्रो. मंजू रानी एवं डॉ. कुमकुम उपस्थिति रही। कॉलेज में आंतरिक परिवाद समिति व एनसीसी इकाई के द्वारा कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता, संकल्प संस्था डॉ. अतुल शर्मा व अधिवक्ता उर्वशी सिंह उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने कहा कि यौन शोषण के खिलाफ चुप्पी न अपनाएं, अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। डॉ. अतुल शर्मा ने महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व 181 का उपयोग बताया। एडवोकेट उर्वशी सिंह ने घरेलू-मानसिक हिंसा, साइबर क्राइम व सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। 40 एनसीसी कैडेट्स सहित 60 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन कैप्टन लता कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed