फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harmita emerges victorious in the mehendi competition

Meerut News: मेहंदी प्रतियोगिता में हर्मिता ने मारी बाजी

Wed, 28 Oct 2026 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Harmita emerges victorious in the mehendi competition
दौराला। सिवाया स्थित भगवती कॉलेज में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने आकर्षक मेहंदी आकृतियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हर्मिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अदीबा द्वितीय और दिव्या तृतीय रहीं। महाविद्यालय के निदेशक दीपक पिपलानी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं रचनात्मक प्रतिभा निखारती हैं। ये भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर देती हैं। प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि ऐसी गतिविधियां छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। प्रतियोगिता का मार्गदर्शन अनीता कांबोज, शीतल, संजना और पिंकी सागर ने किया। निर्णायक मंडल में रूपम, सुमन लता और सिमरन शामिल थीं। विजेताओं का चयन मेहंदी आकृतियों की बारीकी और रचनात्मकता पर हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed