{"_id":"59f238524f1c1bf2538b906a","slug":"hari-sabji-hui-narm-pyaaj-aur-tamoto-aur-laal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरी सब्जियां हुई नरम, प्यजा और टमाटर अभी भी लाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरी सब्जियां हुई नरम, प्यजा और टमाटर अभी भी लाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरी सब्जियां फिर से किचन में जगह बनाने को तैयार हैं। मौसम में बदलाव के साथ आसमान छू रही सब्जियों के दाम नीचे आ गए हैं। पत्तेदार सब्जियां पालक, सरसों, मूली, बैंगन सहित गोभी के दाम गिर गए हैं। वहीं कुछ दिन पहले तक थोक में दो सौ रुपये किलो बिक रहा धनिया अब 20 रुपये पर आ गया है, लेकिन अभी टमाटर अपने रंग में है, प्याज भी आंसू निकाल रहा है। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम और कम होने की संभावना है।
मौसम जैसे-जैसे बदल रहा है वैसे ही हरी सब्जियों का आवक बढने लगी है और रेट कम हो गए हैं। सब्जी मंडियों में कुछ दिनों के अंतराल में ही सब्जियों के रेटों में काफी अंतर आ गया है। दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी और हापुड़ रोड पर लोहियानगर मंडी में हरी सब्जियों में जैसे गोभी, बैगन, पालक, सरसों, मेथी, मूली, हरी मिर्च के दाम कम हो गए। मौसम बदलने के साथ हरी सब्जियों की आवक में भी बढ़ोतरी होने लगी है। आलू का रेट फिलहाल स्थिर है। टमाटर का मंडी भाव 40 रुपये किलो से अधिक है तो वहीं प्याज का थोक रेट 30 रुपये से अधिक है।
सब्जियों के रेट प्रति किलो में -
सब्जियां थोक फुटकर
विज्ञापन
पालक, सरसों, मेथी 10 20
बैंगन 20 40
मूली 10 15-20
हरी धनिया 20 40
गोभी 20 40
आलू 08 15
हरी मिर्च 40 80
टमाटर 40 60
प्याज 30 35-40