{"_id":"58cc2efc4f1c1b6e2132b1b9","slug":"hare-krishna-hare-ram-sang-in-jeemkhaana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरे राम हरे कृष्णा से गूंजा जिमखाना, भगवान के दर्शन पाने के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरे राम हरे कृष्णा से गूंजा जिमखाना, भगवान के दर्शन पाने के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिमखाना मैदान शुक्रवार को हरे राम-हरे कृष्णा के गुणगान से गूंज उठा। इस्कॉन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। लोगों ने गोवर्धन भगवान की परिक्रमा करके धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रमों की शुरुआत तुलसी आरती से की गई। इसमें सैकड़ों लोग अपनी विशेष वेशभूषा में शामिल हुए। इसके बाद गौर आरती, प्रभु की लीला मंचन और अक्रूर प्रभु महाराज से प्रवचन सुनकर सभी श्रोता भक्ति में लीन हो गए।
विज्ञापन
जिमखाना मैदान में मंच पर भगवान जगन्नाथ का दरबार सजाया गया। भगवान के दर्शन पाने के लिए भक्तों की भीड़ रही। हर तरफ भक्त हरे कृष्णा हरे कृष्णा बोलते नजर आए। कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस्कॉन के वरिष्ठ प्रचारक अक्रूर प्रभु कनाडा ने प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ही कलियुग में मानव का उद्धार करने वाले हैं। जो मनुष्य प्रभु की भक्ति मन से करते हैं उनका प्रभु उद्धार करते हैं। भगवान जगन्नाथ ने मनुष्य को भक्ति और सच्चाई के साथ जीवन जीने का संदेश दिया है। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में बिजेन्द्र अग्रवाल, विनीत अग्रवाल शारदा रहे। पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, आनंद हॉस्पिटल के मालिक हरिओम आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इनके साथ व्यापारी नेता कमल ठाकुर, पवन मित्तल, संजय गुप्ता, डॉ. ब्रजभूषण, नीरज गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, राकेश कुमार, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष वीना वाधवा, राजीव शर्मा, अजय गुप्ता, योगेश जैन, जितेंद्र गुप्ता, दिनेश मोहन राजवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन