{"_id":"64123621bd4e31d230074c04","slug":"hapur-police-raided-lisadigate-meerut-news-c-14-1-155967-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हापुड़ पुलिस ने लिसाड़ीगेट में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हापुड़ पुलिस ने लिसाड़ीगेट में दी दबिश
Thu, 16 Mar 2023 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ के सीओ सिटी अशोक कुमार व कोतवाली थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बुधवार शाम लिसाड़ीगेट के अहमद नगर गली नंबर दस निवासी शहजाद उर्फ बंटी के मकान पर दबिश दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम देखकर हंगामा किया।
लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि हापुड़ के गोल मार्केट निवासी दिवेश गुलाटी प्लाईवुड कारोबारी है। घर के नीचे प्लाईवुड का गोदाम है। तीन मार्च को चार नाकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर लाइसेंसी रिवॉल्वर और जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। हापुड़ पुलिस ने इस एक बदमाश को पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि रिवॉल्वर लिसाड़ीगेट निवासी शहजाद उर्फ बंटी को बेची थी। बुधवार को हापुड़ पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर दबिश दी। करीब चार घंटे तक पुलिस टीम आरोपी की तलाश में घूमती रही। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि रिवॉल्वर की बरामदगी के लिए हापुड़ पुलिस आई थी। आरोपी मकान से फरार मिला। संवाद