Happy Govardhan Puja 2021: घर-घर में गूंजे गोवर्धन महाराज के भजन, श्रद्धा और आस्था के साथ लगाया अन्नकूट का भोग
मेरठ शहर में गोवर्धन के त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान घर-घर में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में देवालय, घर और कॉलोनियों में गोवर्धन उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिरों में भगवान को 56 भोग लगाया। प्रतीकात्मक गोवर्धन बनाकर परिक्रमा और आरती पूजन किया गया। इस अवसर पर हवन और भजन संध्या भी कई स्थानों पर आयोजित की गई। शहर में 150 से अधिक स्थानों पर सामूहिक गोवर्धन पूजन कार्यक्रम हुए। पूजन स्थल को रंगीन कागज की लड़ी झालर और रंगोली से सजाया गया। गौ-माता की भी पूजा की गई।
दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक में गोवर्धन महोत्सव और भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। पूजन पंडित उमेश शास्त्री ने किया। मंत्रोच्चारण के बीच अन्नकूट का भोग गोवर्धन महाराज को लगाया गया। भक्तों ने परिक्रमा कर भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए। शाम को भजन संध्या हुई। डॉ. राम प्रकाश शास्त्री ने वृंदावन के बांके बिहारी हमसे पर्दा करो ना बिहारी आदि भजन सुनाकर सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, मुकेश सिंघल के द्वारा आरती की गई। राजीव मित्तल टोनी, अखिलेश त्यागी, मोहित बंसल ने भोग लगाया। इस अवसर पर उमाशंकर, प्रवीण अग्रवाल, आशुतोष, सचिन मित्तल आदि लोग मौजूद।
दिल्ली रोड स्थित गोपाल गौशाला में भव्य गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजन उमेश पांडेय और सुरेंद्र झा ने किया। पूजन स्थल को बहुत ही भव्य ढंग से सजाया गया। हवन के बाद परिक्रमा की गई। अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल ने आरती की इस अवसर पर विनोद अनिल कृष्ण गोपाल संदीप शर्मा अनिल रस्तोगी महेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
मंदिरों में हुई गोवर्धन पूजा
बाबा औघड़नाथ राधा गोविंद मंदिर में अन्नकूट के प्रसाद के साथ भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। महामंत्री सतीश सिंघल और अध्यक्ष डॉक्टर महेश बंसल को आरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पंडित मनोज तिवारी पंडित बालकृष्ण दीक्षित और शैलेंद्र त्रिपाठी ने मंत्र उच्चारण किया। भक्तों को अन्नकूट और छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। गढ़ रोड स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में आचार्य राधिका आनंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने मां का भव्य श्रृंगार कर पूजन किया।
यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें
क्लोज डोर कॉलोनी में हुई गोवर्धन पूजा
दिल्ली रोड, रुड़की रोड, गढ़ रोड, जागृति विहार, कंकरखेड़ा और मोदीपुरम आदि स्थानों पर गोवर्धन पूजा का आयोजन भव्य रूप से हुआ। बिजली बंबा बाईपास स्थित भक्तों ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा की आचार्य कौशल वत्स ने पूजन किया। इस अवसर पर राजीव गोयल, सुनील मित्तल, सचिन जैन, नितिन शर्मा और मंजू आदि रहे। सुपरटेक पाम ग्रीन विश्वनाथ महादेव मंदिर के सामने गिरिराज जी का प्रतीकात्मक स्वरूप बनाया गया। विधि विधान से गिरिराज जी का पूजन हुआ। भक्तों ने भगवान कृष्ण और गोवर्धन महाराज जी के गीत गाए। गौ सेवा की भी इस अवसर पर शपथ ली गई।
इस्कॉन ने की गोवर्धन पूजा
इस्कॉन के द्वारा गढ़ रोड पर गोवर्धन पूजा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगल आरती के बाद गुरु पूजा हुई। भव्य दर्शन के सात श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। 50 किलो हलवा और 56 भोग अन्नकूट तैयार किया गया। गोवर्धन शीला को अन्नकूट पर स्थापित कर सभी श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की और आध्यात्मिक लाभ उठाया। श्री अक्रूर प्रभु ने ऑनलाइन माध्यम से गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में आरती कीर्तन नृत्य और भंडारे का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
जगन्नाथ मंदिर में हुई गोवर्धन पूजा
सिद्ध पीठ महाबल विश्वनाथ मंदिर सदर में अन्नकूट पर्व के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। भगवान जगन्नाथ जी की आरती के साथ पूजन कार्यक्रम आरंभ हुआ। भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया। भजन गायकों ने गोवर्धन महाराज के गीत गाए। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। आयोजन में मुख्य संयोजक गणेश अग्रवाल, विजय गोयल, पवन गर्ग, सुरेंद्र सिंधु, सुमित गोयल, सुरेश लोधी और हंसराज गुंजन आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।