{"_id":"58eca46a4f1c1b874acf6426","slug":"hanuman-jayanti-2017-do-this-like-hanuman-chalisa-lesson-will-be-every-wish","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती : आज दुर्लभ संयोग, ऐसे करें बजरंग बली की पूजा, होगी हर मनोकामना पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती : आज दुर्लभ संयोग, ऐसे करें बजरंग बली की पूजा, होगी हर मनोकामना पूरी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना गेट स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में चार दिवसीय हनुमान जयंती समारोह के अंतर्गत सोमवार को राजेश पांडेय एवं पार्टी ने बाबा का संगीतमयी गुणगान किया।
विज्ञापन
भजन संध्या का शुभारंभ श्री गणपति वंदना से हुआ। इसी क्रम में राम से बड़ा राम का नाम, जैसे सूरज की गर्मी, राम जी की सेना, चीर के छाती जैसे सुंदर भजन गाकर भक्तों को भक्तिमय कर दिया गया। मंदिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया। मंदिर प्रबंधक अनिल पाठक, अशोक कपिल, पंडित हरि कृष्ण, डॉ. गौरव पाठक, अभिनव पाठक, वैभव पाठक, अनंत कपिल, अंकित शर्मा, पंकज शर्मा, पुनीत मिश्र, मितुष रस्तोगी, राजीव कपिल, संदीप, आशुतोष, डॉ मनोज शर्मा, राममूर्ति शर्मा, बबीता शर्मा, संजीव पाठक, प्रमोद शर्मा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक अनिल पाठक और गौरव पाठक जी ने बताया कि मंगलवार को हनुमान जयंती के मुख्य कार्यक्रम रहेंगे। सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान जी बालाजी एवं शनि शक्ति पीठ शनिधाम मंदिर वेस्ट एंड रोड पर पीठाधीश्वर महंत महेंद्र दास महाराज के सानिध्य में 121 घंटे का कष्ट निवारण अखंड श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया। मंगलवार को हनुमान बालाजी महाराज का 250 सोने की बर्खों से शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन
सदर काली माता मंदिर में आयोजित हवन और भंडारे में मुख्य पुजारिन श्रीती बनर्जी, सोनकेट बनर्जी, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, गोल्डी आदि मौजूद रहे।
हनुमान जयंती आज, बनेंगे विशेष योग
श्रीराम भक्त हनुमान की जयंती इस बार कई संयोग लेकर आई है। ज्योतिषों के अनुसार इस बार मंगलवार को हनुमान जयंती पर वे सभी योग बनेंगे, जो हनुमान जी के जन्म के दौरान थे। ऐसे में हनुमान जयंती को अत्यंत विशिष्ट और फलदायी माना जा रहा है। आचार्य कौशल वत्स का कहना है कि शास्त्रों में स्पष्ट है कि श्रीराम भक्त हनुमान का जन्म चैत्र मास, शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि, दिन मंगलवार चित्रा नक्षत्र योग एवं मेष लग्न में हुआ था। इस बार हनुमान जयंती यानी आज पूरा दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। 12 अप्रैल को सुबह 5:41 बजे तक यह योग रहेगा। इस दौरान मेष लग्न भी रहेगा। साथ ही गजकेसरी और अमृत योग भी बनेंगे। यह विशिष्ट फलदायी योग होंगे। इस बार हनुमान जयंती पर बने महासंयोग विशिष्ट फलदायी और भाग्य बनाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रह दशा प्रतिकूल होने से परेशान लोगों के दुख दूर होंगे। जिन जातकों की कुंडली में शनि और मंगल का प्रकोप है, उन्हें हनुमान जयंती पर विधि विधान से पूजा करने से लाभ होगा। शनि की साढ़े साती से परेशान जातकों को भी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
राधा गोविंद मंडप में होगा कार्यक्रम
श्रीराम नाम प्रचार समिति प्रभात नगर मेरठ द्वारा मंगलवार को श्री हनुमान जनमोत्सव समारोह गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद विवाह मंडप में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मेरठ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।