फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Handover of Ganga water treatment plant started

गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट के हैंडओवर की कार्रवाई शुरू

Sat, 20 Jun 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Handover of Ganga water treatment plant started
गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट के हैंडओवर की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम भोले की झाल स्थित गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन शीघ्र करेगा। इसके लिए जल निगम से हैंडओवर कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम प्रशासन ने जल निगम को पूरा प्लांट अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, हैंडओवर के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है। 30 जून तक प्लांट के हैंडओवर की कार्रवाई पूरी नहीं करने पर एक जुलाई से नगर निगम ने प्लांट संचालन के लिए धन नहीं देने की चेतावनी दी है।
जेएनएनयूआरएम अंतर्गत 350 करोड़ रुपये खर्च करके महानगर की जनता को स्वच्छ गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए भोले की झाल पर गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट लगाया। फिलहाल प्लांट का संचालन जल निगम प्राइवेट कंपनी से करा रहा है। इसकी एवज नगर निगम प्रतिवर्ष जल निगम को लगभग एक करोड़ रुपये दे रहा है। प्लांट का संचालन ठीक से नहीं होने का मामला सामने आया है। महापौर सुनीता वर्मा ने निरीक्षण करके प्लांट संचालन में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। वहीं, जल निगम यांत्रिकी विभाग ने भी प्लांट की कुछ मशीनों के बंद होने का कारण क्लोरीन नहीं किए जाने का खुलासा किया है। इसके बाद नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया जल निगम से गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट अपने अधीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उन्होंने एमडी को पत्र लिखा है। वहीं, नगर विकास सचिव को पत्र लिखकर गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट के हैंडओवर संबंधी निर्देश मांगे हैं। हालांकि अभी तक शासन से स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। इसके बावजूद नगर आयुक्त ने जल निगम अधिकारियों को 30 जून तक गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट की बंद पड़ी सभी मशीनों को दुरुस्त कराने और अन्य कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 जून तक जल निगम ने प्लांट नगर निगम के जलकल विभाग के हैंडओवर नहीं किया तो एक जुलाई से संचालन खर्च देना बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जलकल विभाग से साधा संपर्क
गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट के हैंडओवर की प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को जल निगम के सहायक अभियंता विशाल कुमार नगर निगम के जलकल विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार से मुलाकात की। वहीं, हैंडओवर प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउन हॉल जलाशय का निरीक्षण किया
गंगाजल में क्लोरीन को लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया टाउन हॉल स्थित भूमिगत जलाशय पर पहुंचे। उन्होंने अपने सामने गंगाजल के नमूने की जांच कराई। वहीं, जलकल विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार को क्लोरीन की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त का कहना है कि गंगाजल ही नहीं बल्कि अन्य टंकियों के पानी में क्लोरीन की जांच करा ली गई है। उन्होंने क्लोरीन की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में प्रतिदिन जगह-जगह से पानी के नमूने लेकर जांच करने के लिए जल निगम और जलकल विभाग के इंजीनियरों की टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed