{"_id":"6a369cb46f1bb327bf0399f6","slug":"handloom-weavers-to-get-relief-on-electricity-bills-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112677-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हथकरघा बुनकरों को बिजली बिल में मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हथकरघा बुनकरों को बिजली बिल में मिलेगी राहत
Sat, 20 Jun 2026 07:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
दो किलोवाट के घरेलू कनेक्शन के लिए 3936 रुपये मिलेंगे
हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग ने आवेदन मांगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। बुनकरों को विद्युत दर में छूट की प्रतिपूर्ति करने के लिए हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग ने आवेदन मांगे हैं। इसके लिए विभाग बुनकर बाहुल्य क्षेत्र में शिविर भी लगाएगा।
कंकरखेड़ा में उत्पादन अधीक्षक नीरज कुमार सिंधु ने फलावदा में भ्रमण के दौरान कहा कि हथकरघा बुनकरों को विद्युत दर में छूट की प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत मेरठ परिक्षेत्र के मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर मुजफ्फरनगर, शामली एवं सहारनपुर के पात्र हथकरघा बुनकरों से ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं। हथकरघा बुनकर के दो किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन के लिए 3936 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह धनराशि 2 किस्तों में मिलेगी। योजना के लाभ हेतु बुनकरों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बुनकर बाहुल्य क्षेत्र लावड़ में आगामी 29 जून व 9 जुलाई को कैंप प्रस्तावित है। उत्पादन अधीक्षक नीरज कुमार सिंधु ने बताया कि अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9358485366 जारी किया गया है।