फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hammer on Baddo's house whole day

बद्दो की कोठी पर दिनभर चला हथौड़ा

Sun, 24 Jan 2021 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Hammer on Baddo's house whole day
बद्दो की कोठी पर दिनभर चला हथौड़ा
विज्ञापन

मेरठ। ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की कोठी पर तीसरे दिन शनिवार को बुलडोजर नहीं चल पाया। दिनभर मजदूर हथौड़े चलाते रहे। तीन दिन बाद भी कोठी का मुख्य गेट और आगे का हिस्से एमडीए नहीं गिरा पाया। वहीं स्थानीय लोग सड़क पर मलबा फैले होने से नाराज दिखे। एमडीए के अधिकारी ध्वस्तीकरण कार्रवाई को पूरा होना बता रहे है, लेकिन रविवार को काम जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि कोठी जमींदोज कराने के बाद ही कार्रवाई रुकेगी।
एमडीए बिना योजना के बद्दो की कोठी ध्वस्त कराने में लगा है। शनिवार को बुलडोजर न चल पाने के कारण मजदूरों ने दिनभर हथौड़ा चलाया। जिस तरह से ध्वस्तीकरण कार्रवाई चल रही है, उस आधार पर एक सप्ताह लगना तय है। हालांकि एमडीए अधिकारी कह रहे कि रविवार को बड़ी पोर्कलेन मशीन से कोठी को जमींदोज कराया जाएगा। शनिवार को एक दरोगा और चार सिपाहियों की मौजूदगी में एमडीए के कर्मचारी और मजदूर कार्रवाई में लगे थे।
विज्ञापन

जब्तीकरण की कार्रवाई का इंतजार
पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर 14 (ए) के तहत अचल संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई जल्द की जाएगी। फाइल में प्रशासनिक अधिकारियों के हस्ताक्षर का इंतजार है। पुलिस ने कोठी के अलावा भी कई अचल संपत्तियों को चिह्नित किया है। बद्दो के साथी पपीत बढ़ला और डिपिन सूरी पर शिकंजा कसने की कार्रवाई में भी पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed