{"_id":"5968bfa94f1c1b68718b48fa","slug":"half-a-month-ago-the-police-arrest-a-couple-from","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह पहले भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह पहले भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 14 Jul 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल
डेढ़ माह पूर्व प्रेमी के साथ फरार हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती की बरामदगी के लिए पुलिस पर काफी दबाव था। बरामदगी होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पांच जून को गांव के ही दूसरे संप्रदाय के प्रेमी इंतकाम उर्फ गोटिया के साथ फरार हो गई थी। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में काफी तनाव था। हिंदू संगठनों ने इस मामले में 25 जून को गांव में महापंचायत भी की थी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रतनगढ़ अड्डे से युवती को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घर से फरार होने के बाद दोनों जम्मू चले गए थे और वहां किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। फरार होते समय इंतकाम ने मुजफ्फरनगर से एटीएम से 16 हजार रुपये निकाले थे। रुपये खत्म होने पर दोनों लौट आए। बृहस्पतिवार को पैसों का इंतजाम कर दोनों वापस जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे कि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर उसके न्यायालय में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/