फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hakeem raped with woman in meerut, complained to SSP

हकीम की करतूत से पुलिस अफसर हैरान, महिला ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Thu, 12 Jul 2018 11:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 12 Jul 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Hakeem raped with woman in meerut, complained to SSP
फाइल फोटो

अपनी करतूतों के लिए देशभर में कुख्यात मेरठ के हकीम और तांत्रिकों की एक और करतूत सामने आई है। मुजफ्फरनगर की एक महिला ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र के हकीम पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी से मिलकर आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसने इस संबंध में 12 जून 2018 को ब्रहमपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। तब से अब तक वह थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस ने उसके 164 के बयान दर्ज नहीं कराए। आरोप है कि पुलिस आरोपित से सांठगांठ कर उस पर फैसले का दबाव बना रही है। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी महिला का कहना है कि वह कुछ समय से बीमार चल रही थी। उसने ब्रहमपुरी के माधवपुरम निवासी एक हकीम से संपर्क किया तो उसने इलाज का गारंटेड दावा करते हुए अपने पास बुलाया। वह हकीम के पास दवाई लेने गई तो उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर उसे घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को जमकर धुना और फिर...

Hakeem raped with woman in meerut, complained to SSP
फाइल फोटो

पीड़िता का कहना है कि वह आरोपित के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिसाड़ी गेट और ब्रहमपुरी थाने के चक्कर काटती रही। दोनों थानों की पुलिस उसे टरकाती रही। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ब्रहमपुरी थाना ने गत 12 जून को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

महिला का आरोप है कि विवेचक उस पर समझौते का दबाव बना रहा है। दारोगा का कहना है कि समझौते के बाद ही वह उसके 164 के बयान दर्ज कराएगा। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर आरोपित हकीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी राजेश कुमार पांडेय ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed