{"_id":"615f55478ebc3e61ef7d2c90","slug":"haji-galla-surrendered-in-court-along-with-four-sons-meerut-news-mrt5596920131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजी गल्ला ने चारों बेटों के साथ किया कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजी गल्ला ने चारों बेटों के साथ किया कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजी गल्ला ने चारों बेटों के साथ किया कोर्ट में सरेंडर
मेरठ। चोरी व लूट की गाड़ियां काटने के आरोपी सोतीगंज के हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला ने पुलिस को चकमा देकर चारों बेटों के साथ बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गल्ला पर 50 हजार का इनाम था और पुलिस घेराबंदी में लगी थी। करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी भी चल रही है।
एसएसपी ने सोतीगंज के कबाड़ियों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो हाजी नईम उर्फ गल्ला पुलिस के रडार पर आया था। गल्ला का रिकॉर्ड खंगालने के बाद 25 हजार का इनाम कर दिया। आईजी ने इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया था। जांच में सामने आया कि गल्ला के बेटे फुरकान, अलीम, बिलाल और इलाल भी वाहन कटान से जुड़े हैं। पुलिस गल्ला और उसके बेटों की तलाश में लगी थी। पुलिस का दबाव बढ़ते ही हाजी गल्ला और उसके चारों बेटे भूमिगत हो गए थे। बुधवार को कोर्ट की अवमानना का केस दर्ज कराया था। पुलिस के लगातार बढ़ रहे दबाव के चलते बृहस्पतिवार को हाजी गल्ला ने अपने चारों बेटों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
अवैध संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस
चोरी और लूट की गाड़ियां काटने अवैध तरीके से अर्जित की करोड़ों की संपत्ति को पुलिस कुर्क करेगी। गैंगस्टर 14 ए के तहत कार्रवाई करने की बात कहीं है। गल्ला और उसके बेटे को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।- विनीत भटनागर, एसपी सिटी