फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hail to Jaharveer Goga at the Chhadi Mela.

Meerut News: छड़ी मेले में जाहरवीर गोगा की जयजयकार

Sat, 29 Aug 2026 06:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 29 Aug 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Hail to Jaharveer Goga at the Chhadi Mela.
सदर भैसाली मैदान में हुआ का आयोजन, वाल्मीकि गौरव सम्मान से समाजसेवी दिनेश चौहान सम्मानित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जाहरवीर गोगा चौहान की स्मृति में सदियों से चली आ रही परंपरा के अंतर्गत शनिवार को सदर भैंसाली मैदान में छड़ियों का मेला लगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा की।
मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल ने आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया। इसके बाद छावनी अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन ने फीता काटकर बाबा जहारवीर गोगा चौहान के दरबार का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि और भाजपा महानगर विवेक रस्तोगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ज्योति प्रचंड छावनी बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा ने की। प्रथम पूजन कमल दत्त शर्मा, प्रथम तिलक नीरज राठौर तथा माल्यार्पण राजेश यादव और राजकुमार सौदे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन की अध्यक्षता सहायक अभियंता पीयूष गौतम और संचालन वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता विनोद कुमार बेचैन ने किया। भेदपंथ से जुड़े कोतवाल अशोक गहलोत, कोतवाल सुरेंद्र कुमार उज्जैन, मुंसब सूरज सिंह टांक और गौरव महरौल ने अतिथियों को छड़ियों के समक्ष ले जाकर दर्शन कराए।

इस दौरान श्री जहारवीर गोगा चौहान जी के भक्त दिवंगत सुंदर सिंह आजाद की स्मृति में रजबन बाजार निवासी समाजसेवी दिनेश चौहान को वाल्मीकि गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। मेला संयोजक रविंद्र वैद, अध्यक्ष भारत सिंह आजाद, महामंत्री वीरेंद्र और बिट्टू, विनोद बेचैन, कोषाध्यक्ष मुकुल कुमार गहलोत, सहसंयोजक राजू पेंटर, अजय, महेंद्र सिंह, विशाल गहलोत, सनी भगत, यश भगत, सुनील सागर, शालिनी सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed