{"_id":"67be26d6ed49306b100d5b77","slug":"hacker-hacked-youtube-channel-demanded-ransom-of-rs-85-thousand-meerut-news-c-72-1-smrt1021-129401-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हैकर ने यूट्यूब चैनल किया हैक, 85 हजार रुपये की रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हैकर ने यूट्यूब चैनल किया हैक, 85 हजार रुपये की रंगदारी मांगी
विज्ञापन
यूट्यूबर की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रोहटा रोड सरस्वती विहार निवासी यूट्यूबर सुधीर शर्मा का चैनल हैकर ने हैक कर लिया। 85 हजार रुपये की रंगदारी न देने पर अश्लील सामग्री अपलोड करने की धमकी दी। इससे यूट्यूबर की हालत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित ने टीपीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरस्वती विहार निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि उनका यूट्यूब पर सुधीर शर्मा स्टॉक मार्केट लर्नर के नाम से चैनल है। इससे उनकी जीमेल आईडी जुड़ी है। आरोप है कि जयपुर के ज्योति विहार मानसरोवर निवासी करण सैनी ने जीमेल आईडी का पासवर्ड हैककर यूट्यूब चैनल का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। आरोप है कि अब करण सैनी कॉल कर और व्हाट्सएप पर मेसेज कर रहा है। 85 हजार रुपये की रंगदारी न देने पर आइडी का गलत प्रयोग कर मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।
सुधीर कुमार का कहना है कि यूट्यूब चैनल पर अश्लील सामग्री अपलोड कर देगा। इससे वह काफी डरे हुए हैं। इसी कारण 12 फरवरी को उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी जांच रिपोर्ट में हार्टअटैक के शुरुआती लक्षण पाए गए थे। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह उन्हें काफी हानि पहुंचा सकता है। इसकी भरपाई करना नामुमकिन होगा। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी काे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
ऑनलाइन मंगाई साड़ी वापस करने का झांसा देकर 35 हजार ठगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऑनलाइन खरीदी साड़ी वापस करने का झांसा देकर खरीदार से 35,525 रुपये ठग लिए। परतापुर की इंदिरापुरम कॉलोनी निवासी कुंवरपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने कुछ दिन पहले उन्होंने फ्लिपकार्ट कंपनी से एक साड़ी ऑर्डर की थी। ऑर्डर घर आने पर उनकी पत्नी रुबी ने ऑनलाइन 1,440 रुपये का भुगतान कर दिया था। साड़ी पसंद न आने पर अगले ही दिन उनकी पत्नी ने इसे वापस करने की रिक्वेस्ट डाल दी थी। कुछ दिन बाद कुंवरपाल के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई कि आज आपका ऑर्डर वापस हो जाएगा। कॉलर ने कहा कि हम आपके रुपये वापस कर रहे हैं। उसने कहा कि इस नंबर पर पेटीएम पर रिफंड लिखकर मेसेज कर दो। उन्होंने ऐसा ही किया। कुछ देर बाद उनके बैंक खाते से तीन बार में 35,525 रुपये कट गए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने टोल फ्री नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के बारे में जानकारी की जा रही है।
-- -
क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर 28,433 रुपये ठगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवक के 28,433 रुपये ठग लिए। लोहियानगर थाने में अहमद नगर कांच का पुल निवासी मोहम्मद महताब ने शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि उनके पास कुछ दिन पहले एक नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने के लिए कॉल की गई है। मोहम्मद महताब आरोपी के झांसे में आ गया। इसके बाद उसके भेजे लिंक से एप अपने मोबाइल में इंस्टाल कर लिया। एप में उसने मांगी गई जानकारी दे दीं। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 28,433 रुपये कट गए। पीड़ित ने आरोपी को फोन करके पूछा तो उसने कहा कि मेरी मर्जी, मैंने तेरे रुपये काट लिए। अब तुझसे जो होता हो कर ले। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।