{"_id":"5afc82784f1c1beb408b5d05","slug":"haadse-me-do-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दाे की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दाे की माैत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 May 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की पैठ में सब्जी बेचकर बुधवार देर रात खतौली लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोगों को हाइवे पर वलीदपुर गांव के पास एक बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए।
गांव घनश्यामपुरा बरना थाना रतनपुरी खतौली निवासी सब्जी व्यापारी धर्मवीर पुत्र प्रकाश, नरेश पुत्र गुलशेर, अंकित पुत्र रामकिरण, रामकिशन पुत्र प्रेम, कपिल पुत्र धर्मवीर और मुकेश पुत्र सत्यपाल बुधवार शाम दौराला पैठ में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सब्जी बेचने आये थे। बताया कि देर रात सब्जी बेचकर गांव लौटते समय हाइवे पर वलीदपुर गांव के समीप मेरठ की ओर से आ रही बस ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान धर्मवीर और नरेश की मौत हो गई। अन्य चार घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी है। देर रात तक इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं, इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।