{"_id":"5f5932338ebc3ea3e2210deb","slug":"gym-traner-murder-the-police-offcer-alert-after-coming-phone-call-from-lakhnow-laward-news-mrt500532456","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम ट्रेनर हत्याकांड : लखनऊ से फोन आते ही सक्रिय हुए पुलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम ट्रेनर हत्याकांड : लखनऊ से फोन आते ही सक्रिय हुए पुलिस अफसर
विज्ञापन
जिम ट्रेनर की हत्या के बाद पहुंची पुलिस परिजनों से जानकारी लेते हुए।
- फोटो : LAWARD
दौराला(मेरठ)। सकौती-नंगली मार्ग पर बुधवार सुबह जिम ट्रेनर की गोलियां बरसाकर हत्या के बाद लखनऊ से फोन आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी स्वयं दिनभर थाने पर डटे रहे। उन्होंने अपने सामने मृतक के भाई से तहरीर लिखवाई और जल्द घटना का खुलासे का आश्वासन दिया। देर शाम एसएसपी ने थाने पहुंचकर हिरासत में लिए गए पांचों युवकों से पूछताछ की।
दरअसल, प्रविंद्र की राजनीति में रुचि थी। इसलिए उन्होंने हिंदू युवा वाहिनी ज्वाइन कर ली थी। उन्हें जिला स्तर पर ओहदा भी मिला था। हालांकि करीब बारह वर्ष पूर्व उन्होंने राजनीति छोड़ ठेकेदारी शुरू कर दी थी। उसकी हत्या की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लखनऊ से फोन घनघनाने लगे थे।
छह साल से पत्नी से रह रहा था अलग प्रविंद्र
प्रविंद्र पांच बहन-भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी सरधना निवासी डॉली से हुई थी। उनके सात वर्षीय पुत्र है। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी छह साल से बेटे को लेकर मायके में रह रही है। वह प्रविंद्र की हत्या की जानकारी पाकर थाने पहुंची। उसने एसपी सिटी से मुलाकात कर जल्द घटना के खुलासे की मांग की। डॉली एवं उसके पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी भी थाने पहुंचे
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी भी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसपी अजय कुमार साहनी से मुलाकात कर हत्यारों पर कार्रवाई किए जाने तथा निर्दोषों को परेशान नहीं किए जाने की मांग की।
दो माह में हत्या व चोरी की कई वारदातें
सकौती में दो माह के भीतर हत्या की चार और चोरी की तीन वारदातें हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस बदमाशों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। प्रविंद्र की हत्या सकौती चौकी से महज 500 मीटर दूर हुई। इससे साफ है कि बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। प्रविंद्र की हत्या ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है।
दो माह में ये हुई वारदातें
1 जुलाई: सकौती-जीतपुर मार्ग पर जमालपुर गोमा निवासी युवक की गला घोंटकर हत्या, शव नलकूप पर फेंका
5 जुलाई: सकौती निवासी आकाश की मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी
25 जुलाई: दादरी निवासी विजय कुमार की वीके ज्वेलर्स की दुकान की छत उखाड़कर चोरी का प्रयास
7 अगस्त: सलावा निवासी विशांत की हत्या, शव सकौती स्थित सहकारी समिति के पास पड़ा मिला
24 अगस्त: सलावा निवासी सचिन ठाकुर व दादरी निवासी राहुल की स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लाखों की चोरी
25 अगस्त: जीतपुर निवासी गौरव राणा को घर से बुलाकर गांव के ही राजा ने गोली मारी
30 अगस्त: कपसाड़ निवासी कुलदीप की सकौती-मदारीपुर मार्ग पर गोली मारकर हत्या