{"_id":"5a43ef7a4f1c1b0e788b5437","slug":"gutter-me-girne-se-21-maah-ke-maasoom-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"गटर में गिरने से 21 माह के मासूम की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गटर में गिरने से 21 माह के मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी की कॉलोनी में दर्दनाक हादसा हो गया। गटर में गिरने से 21 माह के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कॉलोनी के सुपरवाइजर पर लापरवाही का आरोप लगाकर उसके खिलाफ तहरीर दी। सूचना पर भाजपाई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोदीपुरम की पुरानी कॉलोनी में सी-टाइप क्वार्टर नंबर 32/2 में सुरेश अपनी पत्नी बीना वर्मा के साथ रह रहा है। उनका 21 माह का बच्चा धैर्य भी था। सुरेश पल्लवपुरम बिजली घर में संविदा पर लाइनमैन है। बुधवार सुबह लगभग आठ बजे बच्चा खेलते हुए घर से बाहर आ गया। वह घर के पास ही खुले हुए गटर में गिर गया। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो सुरेश ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। दंपति ने कॉलोनी में बच्चे की तलाश शुरू की। कॉलोनी के अन्य लोग भी उनके साथ लग गए। काफी देर बाद जब वह गटर के पास गए तो बच्चे को उसमें पड़ा देखा। जल्दी से बच्चे को बाहर निकाला गया और पहले कोटपाल फिर कैलाशी अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर भाजपा नेता संजय गुप्ता, कल्लू पंडित, सुभाष चौहान, आरएन तिवारी, अमित गुर्जर समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों ने कॉलोनी की देखभाल करने वाले सुपरवाइजर रविंद्र नाथ पांडेय पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं
यह मोदी कर्मचारियों की कॉलोनी है। यह परिवार कैसे रह रहा है मुझे नहीं पता। बच्चे के मौत के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं। यह परिवार की जिम्मेदारी है, इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हूं। - रविंद्र नाथ पांडेय, मोदी कॉलोनी सुपरवाइजर
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी
मोदी कालोनी में बच्चे की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। घटना की जानकारी ली गई है। बच्चे की मां ने तहरीर दी है, उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। - दिलीप कुमार शर्मा, एसओ पल्लवपुरम