{"_id":"697a1686dea32562050d8b17","slug":"gurukul-education-is-important-in-giving-a-cultured-generation-to-the-society-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104393-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समाज को संस्कारवान पीढ़ी देने में गुरुकुल शिक्षा अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समाज को संस्कारवान पीढ़ी देने में गुरुकुल शिक्षा अहम
विज्ञापन
उत्तर प्रांतीय गुरुकुल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे उत्तर प्रांतीय गुरुकुल म
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के श्री उत्तर प्रांतीय गुरुकुल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक जैन ने कहा कि बदलते दौर में शिक्षा का स्वरूप लगातार आधुनिक हो रहा है। वहीं नैतिक मूल्यों और संस्कारों की कमी समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। ऐसे में गुरुकुल शिक्षा पद्धति आज भी समाज को संस्कारवान, अनुशासित और चरित्रवान पीढ़ी देने में अहम भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत ऋषभ जैन, अध्यक्ष नीरज जैन, गुरुकुल सभागार में नैतिक शिक्षा समिति के संरक्षक जिनेंद्र जैन, सुदर्शन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। गुरुकुल के मंत्री एवं तरुण मित्र परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि गुरुकुल पद्धति में शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहती, बल्कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कोषाध्यक्ष इंदर सैन जैन ने गुरुकुल के कार्यों पर प्रकाश डाला।
गुरुकुल के छात्रों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अध्यक्षता करते हुए धनपाल सिंह जैन ने अतिथियों का सम्मान किया। इस मौके पर प्रवीन जैन, सहमंत्री मनोज जैन, उपाध्यक्ष पदम सैन जैन, तरुण मित्र परिषद के सहसचिव आलोक जैन, आर्किटेक्ट पीयूष गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।