{"_id":"68a1ce22a17226b7d00cac90","slug":"guru-teg-bahadur-school-cricket-academy-won-the-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-138877-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता
विज्ञापन
जीटीबी में मैच के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें जीटीबी ने 6 रन से जीत प्राप्त की।
जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसमें अरनव ने 42, कबीर ने 38, उमंग और गौतम ने 39-39 रन बनाए। गेंदबाजी में अविरल ने 3, कबीर ने 2, कार्तिक, शिव ओर सुभान ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 18.5 ओवर में 161 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कार्तिक ने 40, श्रेयांश ने 40, मन्नू ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में मोहसिन ने 4, ध्रुव ने 3 और अभय ने दो विकेट लिए। जीटीबी ने 6 रन से जीत प्राप्त की। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर कनिष्क जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज आज जूनियर वर्ग का मैच खेला जाएगा।