फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Teg Bahadur Cricket Academy won the four-day match.

Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने चार दिवसीय मैच जीता

Wed, 22 Oct 2025 06:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Guru Teg Bahadur Cricket Academy won the four-day match.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे प्रथम चार दिवसीय मैच का बुधवार को समापन हो गया। मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने कुणाल और रोनित की गेंदबाजी के चलते जीत प्राप्त की। मैच के चौथे दिन 285 रनों का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम को जीटीबी के गेंदबाजों ने 253 रन पर ऑल आउट कर दिया और जीटीबी ने 32 रन से मैच जीता।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दूसरी पारी 285 रन बनाए थे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ की टीम ने तीन विकेट खोकर 172 रन बनाए। बुधवार को चौथे दिन ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने इससे आगे खेलना शुरू किया, लेकिन ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज ज्यादा देर तक गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सके। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 47.4 ओवर में 253 पर ऑलआउट हो गई। इसमेें आरिश ने 22, दिव्य ने 30, सहल ने 13 रन बनाए।
विज्ञापन

जीटीबी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोनित ने तीन, कुणाल ने तीन, शिव और सुभान ने एक-एक विकेट लिया। गुरु तेग बहादुर की टीम ने जीत प्राप्त की। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मैन ऑफ द मैच कुणाल, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आदित्य और गेंदबाज कुणाल को चुना गया। मैच के समापन पर मुख्य अतिथि एडवोकेट व पूर्ण रणजी खिलाड़ी पंकज भारद्वाज, पूर्व जूनियर इंडिया खिलाड़ी अहमद उल्ला ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से क्रिकेट और पढ़ाई दोनों पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ने की बात कही। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज दोनों टीम के बीच 50-50 ओवर का मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed