{"_id":"6a0724bb8ffde06d38007101","slug":"guru-teg-bahadur-cricket-academy-lions-team-reached-the-finals-meerut-news-c-72-1-mct1009-153341-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस की टीम फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस की टीम फाइनल में पहुंची
Fri, 15 May 2026 07:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 15 May 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ी और 5विकेट लेने वाले हसन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस की टीम ने मैच जीतकर जूनियर वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।
गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी लायंस की टीम 19.4 ओवर में 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से वैभव ने 49, रितिक ने 39, उमंग ने 35, अभिजीत ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में उत्तम ने 4, अभय ने दो, वैभव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी टाइटंस की टीम 190 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। 11 रन से जीटीबी लायंस ने मैच जीता। टाइटंस की ओर से अजहर ने 47, कृष्णा ने 39, विपुल ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में हसन ने 4 ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट लिए। सागर ने भी 4 बल्लेबाजों को आउट किया। हसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को जूनियर वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।