फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Teg Bahadur Cricket Academy and Rishabh Academy won the matches.

Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ एकेडमी ने जीते मैच

Fri, 10 Apr 2026 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Guru Teg Bahadur Cricket Academy and Rishabh Academy won the matches.
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते। पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 25 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इसमें शौर्य ने 70 और कृष्णा ने 45 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पार्थ ने चार, अरहान ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 27.3 ओवर में 223 रन ही बना सकी। गुरु तेग बहादुर की टीम ने 32 रन से मैच जीता। मेरठ इलेवन की ओर से आदित्य यादव ने 90, अरनव ने 67, सुहैल ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हिमांशु ने दो, कुश ने तीन, अरहान ने तीन विकेट लिए।

दूसरे मैच में स्पोर्ट्स स्टार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। इसमें रिहान ने 42, अजहर ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्णा ने तीन, वैभव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 25.3 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए और एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से प्रिंस ने 75, उत्तम ने 44, हमजा ने 40, धैर्य ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय, आईस, केशव ने तीन-तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed