फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Teg Bahadur and Rishabh Academy win, Aditya scores a century

Meerut News: गुरु तेग बहादुर और ऋषभ एकेडमी विजयी, आदित्य ने जड़ा शतक

Sat, 04 Apr 2026 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Guru Teg Bahadur and Rishabh Academy win, Aditya scores a century
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। इन मैचों में गुरु तेग बहादुर और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीमों ने जीत हासिल की। गुरु तेग बहादुर की ओर से आदित्य यादव ने शानदार शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


पहला मैच आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में खेला गया। आईटीआई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवर में 231 रन बनाए। इसमें जय यादव ने 50, जैद ने 36, रकीब ने 36, रोहित ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने 4, अवि ने दो, कुणाल राणा ने दो विकेट लिए। जवाब में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 28.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 232 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीता। आदित्य यादव ने 65 गेंद का सामने करते हुए 100 रन बनाए। रोनित ने 42, शौर्य ने 30, पार्थ ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने 3, रुद्र ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। इसमें विपुल ने 49, दक्ष ने 44, धैर्य ने 42, रितिक ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में शिव और आईस ने तीन-तीन, कार्तिक व देव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 18 ओवर में 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से उत्तम ने 29, अजहर ने 30, हमजा ने 25 व देव ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में आरव ने दो, देवांश ने दो, वैभव ने दो, विवेक व अर्जुन ने भी दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed