फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru shows the path of religion: Sadhvi Shruta Purna

धर्म का रास्ता दिखाते हैं गुरु : साध्वी श्रुत पूर्णा

Thu, 30 Jul 2026 08:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Guru shows the path of religion: Sadhvi Shruta Purna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। आदर्श नगर स्थित नूतन श्री चंद्रप्रभु जैन श्वेतांबर मंदिर के शासन सम्राट भवन में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के तीसरे दिन साध्वी प्रवचन दीपिका डॉ. श्रुत पूर्णा श्रीजी और साध्वी इष्ट प्रिया श्रीजी ने श्रद्धालुओं को धर्म और गुरु भक्ति का महत्व बताया।
साध्वी श्रुत पूर्णा श्रीजी ने कहा कि श्रावक को अपनी धार्मिक क्रियाओं के साथ गुरु के प्रति भक्ति और उनकी आवश्यकताओं का भी ध्यान रखना चाहिए। गुरु ही धर्म का रास्ता दिखाने और धर्म की ज्योति को प्रज्वलित करने का कार्य करते हैं। गुरु की निश्रा में ही व्यक्ति चरित्र के मार्ग पर आगे बढ़कर अपने मूल्यवान मानव जीवन को सफल बना सकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है। जीवन में बहुत सी चीजें दोबारा प्राप्त की जा सकती हैं, लेकिन 84 लाख योनियों के बाद मिला मानव जीवन दोबारा आसानी से प्राप्त नहीं होता।
विज्ञापन

संचालन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक जैन ने किया। प्रवचन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शिव कुमार जैन और नेता लोकेश जैन का श्रीसंघ की ओर से बहुमान किया गया। कार्यक्रम में संघ पूजन का लाभ प्रवीण जैन और गुड्डी जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इस मौके पर संघ के संरक्षक सतेंद्र जैन, मंत्री रमेश चंद जैन, जय प्रकाश जैन, जगदीश प्रसाद जैन, अंबुज जैन, राजीव जैन, कौशल जैन, मोंटू जैन, मोहित जैन, ऋषभ जैन, संजय जैन, पवन जैन श्रद्धालु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed