फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Excellence Award, Bhojpuri Conference, Subharti teachers' fame

Meerut News: गुरु एक्सीलेंस अवाॅर्ड, भोजपुरी सम्मेलन तक सुभारती के शिक्षकों की धूम

Tue, 23 Sep 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Guru Excellence Award, Bhojpuri Conference, Subharti teachers' fame
सुभारती शिक्षकों को मिला सम्मान
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के लिए रविवार का दिन गौरवपूर्ण उपलब्धियों से भरा रहा। विभिन्न संकायों के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अलग-अलग प्रतिष्ठित समारोहों में सम्मानित किया गया। एक भव्य समारोह में विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों को गुरु एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की डॉ. प्रीति सिंह और शैली शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार और समर्पण के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इसी पुरस्कार से सम्मानित होने वाले अन्य शिक्षकों में कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शशिराज तेवतिया, शिक्षिका डॉ. अमृता चौधरी और वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के शिक्षक डॉ. गौरव शर्मा शामिल रहे। इन सभी शिक्षकों को उनकी शिक्षण शैली, शोधपरक दृष्टिकोण और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। पत्रकारिता विभाग के शिक्षक राम प्रकाश तिवारी को विश्व भोजपुरी सम्मेलन की गाजियाबाद इकाई द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भोजपुरी भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed