फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gurjar Self-Respect Rally will set a new milestone: Harish Chand Bhati

गुर्जर स्वाभिमान रैली समाज को नई दिशा देगी : हरीश चंद भाटी

Sat, 05 Sep 2026 09:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 05 Sep 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Gurjar Self-Respect Rally will set a new milestone: Harish Chand Bhati
- 29 अक्तूबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली में देशभर से जुटेंगे समाज के लोग
विज्ञापन

-- रोबिन गुर्जर बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय सचिव
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के बैनर तले सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर 29 अक्तूबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित गुर्जर स्वाभिमान रैली की तैयारियों को लेकर छावनी स्थित होटल में आयोजित की गई। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद भाटी ने कहा कि गुर्जर स्वाभिमान रैली समाज को नई दिशा देगी। रैली में देशभर से बड़ी संख्या में समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद भाटी ने कहा कि रैली का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अधिकारों, सम्मान, राजनीतिक भागीदारी और मजबूत प्रतिनिधित्व की आवाज को एकजुट करना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरीश चंद भाटी ने रोबिन गुर्जर को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि रोबिन गुर्जर संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सविंदर भाटी, रामकेश चपराना, जीत सिंह दौसा, केपी मवई, विजय धामा, भोपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह, सुरेंद्र नागर, मनोज चपराना, बलराज डूंगर, अहेलकर नागर, शक्ति सिंह सहित महासभा के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed