फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gunmen now occupied like Taliban in Sisauli: Bhupendra Singh

तल्ख अंदाज: बागपत में बोले पंचायत राजमंत्री, सिसौली में अब तालिबान की तरह बंदूकधारियों का कब्जा

Sat, 21 Aug 2021 01:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 21 Aug 2021 01:41 PM IST
सार

तल्ख अंदाज में उन्होंने कहा कियहां तालिबान नहीं है कि बंदूक के दम पर कोई कब्जा कर लेगा। ऐसा सिसौली में हो सकता है, जहां बंदूकधारी आए और कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
Gunmen now occupied like Taliban in Sisauli: Bhupendra Singh
रमाला बस स्टैंड छपरौली विधायक के आवास पर पंचायती राज मन्त्री भूपेन्द्र सिंह किसानों से हुक्के प? - फोटो : BAGHPAT

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने किसान संवाद में भाकियू को निशाने पर रखा। तल्ख अंदाज में उन्होंने कहा कि पहले लोग गोल टोपी वालों से डरते थे, अब हरी टोपी वालों से डरते हैं। सभी को मिलकर भाजपा को जिताना है। यहां तालिबान नहीं है कि बंदूक के दम पर कोई कब्जा कर लेगा। ऐसा सिसौली में हो सकता है, जहां बंदूकधारी आए और कब्जा कर लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को रमाला में आयोजित किसान संवाद में भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम भी किसान आंदोलन में 1992 में जेल गए हैं, पूरे घर वाले ही जेल में गए थे। यह भावनात्मक मामला है कि वह पार्टी के साथ भावनात्मक रूप से बंधे हुए है, लेकिन चौधरी साहब को लेकर आस्था कम नहीं है।
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह ने सिसौली की घटना को लेकर कहा कि यह पूरी तरह से गलत है कि किसी के दुख-दर्द में जाने पर भी रोक लगाई जा रही है। हम दुख दर्द में जरूर जाएंगे। जिस तरह से वहां हुआ है, यह व्यवस्था ठीक नहीं है और इसका समाज में गलत संदेश जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने विषय को मजबूती के साथ रखों, लेकिन इस तरह से नहीं करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि शहर के व्यापारी मोदी के लिए खूब गलत बोलते है, लेकिन जब वोट देने का नंबर आता है तो मोदी को देते है। आपको कोई मना नहीं कर रहा है, इसलिए आप भी ऐसा ही करो। वोट केवल भाजपा को देनी चाहिए। भाजपा की सरकार में क्षेत्र का विकास हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed