फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gundaaraaj khatm, vikaas kee raah par badha pradesh : sooryaprakaash paal

गुंडाराज खत्म, विकास की राह पर बढ़ा प्रदेश : सूर्यप्रकाश पाल

Sat, 20 Mar 2021 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
gundaaraaj khatm, vikaas kee raah par badha pradesh : sooryaprakaash paal
गुंडाराज खत्म, विकास की राह पर बढ़ा प्रदेश : सूर्यप्रकाश पाल
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सीसीएसयू में आयोजित हुआ कार्यक्रम
26 विभागों की ओर से विकास कार्यों की लगाई गई प्रदर्शनी, लाभार्थियों को दिए ऋण स्वीकृति पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पैकफेड, सहकारिता विभाग के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी में गुंडाराज खत्म कर दिया है। प्रदेश विकास की दिशा में बढ़ रहा है। विकास कार्यों की बदौलत यूपी अन्य प्रदेशों के लिए उदाहरण बन गया है।
प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में 26 विभागों की प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश पाल ने किया। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को लाइव दिखाया गया। विधायकाें ने जिले की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। सभा में मुख्य अतिथि ने कहा कि चार साल में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए गए। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने गरीब, मजदूरों और किसानों की चिंता की है। इस मौके पर विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, सत्यवीर त्यागी, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, एडीजी राजीव सभरवाल, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम के. बालाजी, एसएसपी अजय साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

छह लाभार्थियों को दिए गोल्डन कार्ड
उद्योग विभाग की ऋण वितरण योजना में दो लाभार्थियों को 2.38 करोड़ और 2.20 करोड़ के स्वीकृति पत्र, पांच लाभार्थियों को ओडीओपी टूल किट का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान भारत योजना में छह लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल दल को खेल किट का वितरण
युवा कल्याण विभाग के तीन महिला मंगल दल व दो युवक मंगल दल को खेल किट वितरण किया। पीएम स्व: निधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मवाना के सात लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र, निराश्रित महिला पेंशन योजना में पांच, समाज कल्याण विभाग की राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में दो, शादी अनुदान योजना के दो लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। श्रम विभाग की संत रविदास शिक्षा सहायता योजना में पांच लाभार्थियों को साइकिल वितरित की। दिव्यांगजन कल्याण विभाग की योजना में 10 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल व एक लाभार्थी को बैसाखी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed