{"_id":"60c910138ebc3e34227a76df","slug":"gulshan-murder-by-husband-meerut-news-mrt542924021","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में खुलासा: सामने आया पत्नी गुलशन की हत्या का राज, दूसरे निकाह की तैयारी में था महफूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में खुलासा: सामने आया पत्नी गुलशन की हत्या का राज, दूसरे निकाह की तैयारी में था महफूज
Wed, 16 Jun 2021 10:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:32 AM IST
सार
दूसरा निकाह करने के लिए महफूज ने अपनी पहली पत्नी की हत्या की। यह बात पुलिस की जांच में सामने आई है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।
विज्ञापन
मेरठ: एसपी सिटी विनीत भटनागर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में महिला गुलशन की हत्या उसके ही पति महफूज ने की थी। पुलिस के मुताबिक, पति दूसरे निकाह की तैयारी में था। इसके चलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पति की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन अभी वह गिरफ्त में नहीं आया है। इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके ससुर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हापुड़ की निवासी गुलशन (23 वर्ष) का निकाह दो साल पहले कमालपुर गांव के निवासी महफूज से हुआ था। सोमवार को गुलशन का शव पंखे पर लटका मिला था। मायके पक्ष का आरोप था कि गुलशन की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को पंखे से लटकाया गया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति और ससुर सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया था। इसमें ससुर महबूब को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया। अभी तक इस घटना को दहेज उत्पीड़न से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब पुलिस की जांच में पति के दूसरे निकाह की तैयारी वाली बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम के मुताबिक, महफूज के एक युवती से संबंध हैं। उसी से निकाह करने के चक्कर में पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन