फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: gulshan murder by husband

जांच में खुलासा: सामने आया पत्नी गुलशन की हत्या का राज, दूसरे निकाह की तैयारी में था महफूज

Wed, 16 Jun 2021 10:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 16 Jun 2021 10:32 AM IST
सार

दूसरा निकाह करने के लिए महफूज ने अपनी पहली पत्नी की हत्या की। यह बात पुलिस की जांच में सामने आई है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

विज्ञापन
Meerut News: gulshan murder by husband
मेरठ: एसपी सिटी विनीत भटनागर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में महिला गुलशन की हत्या उसके ही पति महफूज ने की थी। पुलिस के मुताबिक, पति दूसरे निकाह की तैयारी में था। इसके चलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पति की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन अभी वह गिरफ्त में नहीं आया है। इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके ससुर को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


हापुड़ की निवासी गुलशन (23 वर्ष) का निकाह दो साल पहले कमालपुर गांव के निवासी महफूज से हुआ था। सोमवार को गुलशन का शव पंखे पर लटका मिला था। मायके पक्ष का आरोप था कि गुलशन की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को पंखे से लटकाया गया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति और ससुर सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया था। इसमें ससुर महबूब को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया। अभी तक इस घटना को दहेज उत्पीड़न से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब पुलिस की जांच में पति के दूसरे निकाह की तैयारी वाली बात भी सामने आई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम के मुताबिक, महफूज के एक युवती से संबंध हैं। उसी से निकाह करने के चक्कर में पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed