फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guldar killed pregnant female Guldar

Meerut News: गुलदार ने गर्भवती मादा गुलदार को मार डाला

Fri, 26 Jul 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 26 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Guldar killed pregnant female Guldar
किरतपुर (बिजनौर)। गुलदार ने गर्भवती मादा गुलदार पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया तथा उसके गर्भस्थ शिशु को निवाला बना लिया। घटना से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने पहले भी गुलदार देखने का दावा किया है।
विज्ञापन



ग्राम नसीरपुर मिठारी के ग्रामीण बृहस्पतिवार की सुबह चारा आदि लेने के लिए जंगल जा रहे थे। चकरोड में उन्हें संघर्ष के निशान दिखाई दिए। वहीं, गुलदार के पदचिह्न भी थे तथा राजेन्द्र सिंह के खेत में गन्ना भी गिरा हुआ था। जिस पर उन्हें गुलदार होने का शक हुआ। उन्होंने समूह बनाकर खेत में अंदर जाकर देखा तो वहां मादा गुलदार का शव पड़ा था। उसके गले व पेट पर जख्म थे। वहीं उसका गर्भस्थ शिशु खाया हुआ था। उसके कुछ अवशेष भी मौके पर पड़े थे। ग्रामीणों का दावा है कि गुलदार काफी समय से दिखाई दे रहा है। दो दिन पूर्व भी उसने एक कुत्ते को निवाला बनाया था।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास का दावा है कि तीन दिन पूर्व उसने शाम को अपने कुएं की कोठरी की छत पर गुलदार बैठा देखा था। घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। भाकियू (टिकैत) युवा के जिला मुख्य महासचिव अंकित कुमार, वीर सिंह, विकास कुमार, कौशल कुमार, सोनू कुमार, हेमेंद्र सिंह, राजवीर सिंह आदि ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed