फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guldar killed a nine year old girl in Badhiyowala.

Meerut News: गुलदार ने बढि़योवाला में नौ वर्षीय बालिका को मार डाला

Tue, 19 Dec 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 19 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Guldar killed a nine year old girl in Badhiyowala.
नैना फाइल फोटो
- वन अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे
विज्ञापन

- गुलदार के हमले में इस साल 19वीं मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बढि़योवाला में गुलदार ने हमला कर नौ वर्षीय बालिका नैना को मार डाला। हादसा तब हुआ जब बालिका अपने पिता के पास जंगल जा रही थी। घटना से क्षेत्र में दहशत है। वन विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इस साल गुलदार के हमले में जिले में 19वीं मौत हुई है।
गांव के अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि कई साल से झारखंड निवासी महेंद्र सिंह गन्ने के सीजन में उनके यहां नौकरी करने के लिए आ रहा है। एक साल पहले महेंद्र सिंह की झारखंड में पत्नी की मौत हो गई। इस बार महेंद्र सिंह झारखंड से अपने 12 वर्षीय पुत्र और नौ वर्षीय पुत्री नैना को भी यहां लेकर के आया। महेंद्र सिंह तो उनके यहां खेती-बाड़ी का काम करता है। जबकि महेंद्र सिंह के दोनों बच्चे गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं। नैना कक्षा एक की छात्रा थी।
विज्ञापन

सोमवार को नैना जंगल में अपने पिता महेंद्र सिंह के पास जा रही थी। इस दौरान नदी के निकट गुलदार ने नैना पर हमला कर दिया। नैना ने शोर मचाया तो उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने नैना का बचाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर गुलदार नैना को मौके पर छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। गंभीर रूप से जख्मी नैना को धामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां नैना की देर शाम मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका नैना के पिता महेंद्र सिंह और उसके भाई का रोते हुए बुरा हाल है। डीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed