फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guided students at the University Fair

Meerut News: विज्ञापन संशोधित... विद्यार्थियों को बताया कैसे बनाएं बेहतर कॅरिअर

Wed, 10 Dec 2025 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Guided students at the University Fair
ब्रेंज एडु वर्ल्ड स्कूल में यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन, विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। किला परीक्षितगढ रोड स्थित ब्रेंज एडु वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को भव्य यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के 40 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। इसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विविध अवसर पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रियाओं, छात्रवृत्ति ओर कॅरिअर संबंधी अहम जानकारियां दी।
इसमें अशोका यूनिवर्सिटी, बिट्स पिलानी, अहमदाबाद यूनिवर्सिटी, इलेनॉइस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ओ पी जिंदल यूनिवर्सिटी, प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, फ्लेम यूनिवर्सिटी, पर्ल अकादमी, शिव नादर यूनिवर्सिटी सहित कई प्रतिष्ठित भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थान शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने छात्रों को अपने अपने संस्थानों के विशेष कार्यक्रम, छात्रवृत्तियों और कॅरिअर संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 11वीं 12वीं के साथ अन्य कक्षा के विधार्थियो ने भाग लिया। शहर के सोफिया गर्ल्स स्कूल, सेंट फ्राॅसिंस, आर्मी पब्लिक सहित कई विद्यालयोंं के छात्रों ने भी विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय की कॅरिअर अवेयरनेस काउंसलर डाॅक्टर अतुल उमंग और निदेशिका तारिणी गोयल का योगदान रहा। विधालय की डायरेक्टर डाक्टर विभा गोयल ने बताया कि ब्रेंज एडु वर्ल्ड के संस्थापक राजीव गोयल मेरठ के छात्रों को अंतराष्टीय स्तर की शिक्षा प्राप्त कराने के लिए प्रतिबद्ध थे। जिसके चलते उक्त कदम उसी दिशा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed