मवाना। ट्रांसलम एकेडमी में आयोजित यूनिवर्सिटी फेस्ट में देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने प्रतिभाग किया और विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों का भी मार्गदर्शन किया। बच्चों के लिए उनकी स्ट्रीम के अनुसार कौन सा क्षेत्र ज्यादा उपयुक्त होगा और उस स्ट्रीम में उनकी सफलता की क्या संभावनाएं हैं इस विषय पर विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ अभिभावकों ने विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में मानव रचना, ग्राफिक एरा, अलायंस, केआर मंगलम, शोभित विश्वविद्यालय, आईएमएस नोएडा जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की प्रतिभागिता रही। अभिभावकों ने क्षेत्र में पहली बार इस तरह के आयोजन की जमकर तारीफ की। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने कहा कि अभिभावकों और क्षेत्र के तमाम स्कूलों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो पाया। बच्चे 12वीं के बाद चुने जाने वाले कोर्सेज के विषय में मार्गदर्शन प्राप्त कर पाए। विद्यालय के चेयरमैन सीमांत जैन ने कार्यक्रम में शामिल सभी विश्वविद्यालयों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आंचल चौधरी, रोशन अग्रवाल, मोहित चौधरी, विपिन मोतला, उत्कर्ष रस्तोगी तथा अमित यादव आदि का सहयोग रहा।