{"_id":"6a05d44dba6f009af1067c11","slug":"gtb-titans-beat-rishabh-by-three-wickets-meerut-news-c-72-1-mct1009-153290-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जीटीबी टाइटंस ने तीन विकेट से ऋषभ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जीटीबी टाइटंस ने तीन विकेट से ऋषभ को हराया
Thu, 14 May 2026 07:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 14 May 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
जीटीबी टाइटंस ने तीन विकेट से ऋषभ को हराया
फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच जीटीबी टाइटंस और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटंस के बीच हुआ। जीटीबी टाइटंस की टीम ने तीन विकेट से मैच जीता।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। इसमें देव शर्मा ने 48, शिव ने 42, केशव ने 38, भाविक ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्णा ने 4, अभय ने 2, वैभव ने 2, उत्तम ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी टाइटंस की टीम ने 17.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए और तीन विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से दक्ष ने 45, उत्तम ने 42, मन्नू ने 40, आरव ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में शिव, केशव ने दो-दो विकेट लिए। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को जूनियर वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।