फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GTB defeated Rishabh Academy to win the trophy.

Meerut News: ऋषभ एकेडमी को हरा जीटीबी ने कब्जाई ट्रॉफी

Wed, 05 Nov 2025 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
GTB defeated Rishabh Academy to win the trophy.
मेरठ..कंवलजीत..गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खिलाडियों को किया गया सम्मानित.......संवाद
जीटीबी एकेडमी में चल रही तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे तीन दिवसीय क्रिकेट मैच का बुधवार को समापन हो गया। मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम को 16 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दूसरी पारी में 59 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। टीम ने दूसरी पारी को घोषित कर दिया। जीटीबी की टीम ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर ऋषभ की टीम को जीत के लिए 204 रन का लक्ष्य दिया। इसमें उमंग ने 25, शिवम ने 35, कबीर जैन ने 40 और हमजा ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में कबीर ने 4, आर्य ने दो, देव ने दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 54 ओवर में 188 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें ऋतिक ने 40, कार्तिक ने 41, आयुष ने 30, मन्नू ने 29 और मुआज नरे 31 रन की पारी खेली। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में उवेश ने तीन, शिवम ने तीन विकेट लिए। मैच के बाद मुख्य अतिथि गुरु तेग बहादुर स्कूल के चेयरमैन यश करन सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजन सचिव व कोच अतहर अली ने सभी टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से बृहस्पतिवार को दोपहर 3:30 बजे कोच व खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed