फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GTB Cricket Academy won the match in the Super Over.

Meerut News: जीटीबी क्रिकेट एकेडमी ने सुपर ओवर में जीता मैच

Mon, 06 Jul 2026 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
GTB Cricket Academy won the match in the Super Over.
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ी का हुआ सम्मान
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में हुए मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी को हराया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को जीटीबी क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें दोनों टीम बराबरी पर रही। बाद में सुपर ओवर में जीटीबी ने मैच जीता।

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 200 रन बनाए। इसमें हिमांशु ने 44, दिव्य ने 42, अभिजीत ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से आहद, वीर, अरहान ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने भी 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। इसमें अजय ने 48, आयुष ने 47, कुश ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में श्रेष्ठ ने 4, अनमोल और अरनव ने दो विकेट लिए। मैच बराबरी पर रहने के कारण सुपर ओवर खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी कर ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर जीटीबी की टीम ने 22 रन बनाकर मैच जीत लिया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग का फाइनल मैच खेला जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि विवेक कोहली के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed