फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GST theft of Rs 1.67 crore by issuing fake e-way bill

फर्जी ई-वे बिल जारी कर 1.67 करोड़ की जीएसटी चोरी

Thu, 04 Sep 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
GST theft of Rs 1.67 crore by issuing fake e-way bill
मेरठ। लिसाड़ीगेट में ईदगाह कॉलोनी के पते पर फर्जी फर्म बनाकर कागजों में करोड़ों का कारोबार दिखाते हुए 1.67 करोड़ की जीएसटी चोरी की गई। राज्य कर अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव ने फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाने में दर्ज शिकायत में राज्य कर अधिकारी ने बताया कि जीएसटी पोर्टल पर एसआर इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म पंजीकृत है। इसकी संचालक शहरीन नाम की महिला को दिखाया गया है। तीन जुलाई को फर्म की जांच की गई तो पोर्टल पर घोषित पते ईदगाह कॉलोनी में फर्म नहीं मिली। पोर्टल पर अपलोड किरायेनामे में भवन स्वामी मोहम्मद सईद के नाम का बिजली का बिल संलग्न है। भवन स्वामी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि फर्म कुछ माह चलने के बाद किरायेदार भवन खाली करके चले गए थे। पोर्टल पर दर्ज एक मोबाइल नंबर काम नहीं कर रहा है। दूसरे पर कॉल रिसीव नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

फर्म कॉपर, लोहे, एल्युमिनियम स्क्रैप और सीमेंट व टीएमटी बार के लिए पंजीकृत है। फर्म का डेटा खंगाला गया तो पता चला कि फर्म ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4.97 करोड़ की खरीद की गई। इसकी 89.47 लाख की जीएसटी बैठती है। फर्म ने आसाम के गुवाहटी स्थित सुनील इंटरप्राइजेज और वेद इंटरप्राइजेज के नाम से ई-बिल जारी किए, जबकि अधिकारियों ने इन दोनों फर्मों को पहले ही बोगस घोषित कर रखा है। ऐसे में एसआर इंटरप्राइजेज से फर्जी बिल जारी किए जा रहे हैं। किसी माल की सप्लाई नहीं की जा रही है। फर्म ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 8.62 करोड़ की फर्जी सप्लाई दिखाकर इससे करीब 1.67 करोड़ की जीएसटी की है। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed