{"_id":"63adfdb4781bfb72f2309529","slug":"gst-department-team-investigated-kiln-meerut-news-mrt6198085175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दायीं तरफ था दिल, तीन नसें भी थीं बंद, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दायीं तरफ था दिल, तीन नसें भी थीं बंद, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई महिला की जान
Fri, 30 Dec 2022 02:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 02:42 PM IST
सार
Meerut News : एक महिला का दायीं तरफ दिल था और तीन नसें भी बंद थीं। वहीं डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला की जान बचा ली।
विज्ञापन
ऑपरेशन।
विस्तार
मेरठ के मेट्रो अस्पताल में अलीगढ़ निवासी 74 साल की महिला का अत्यंत दुर्लभ एवं जटिल हृदय रोग का ऑपरेशन किया गया। यह इलाज प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना के तहत किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल के निदेशक एवं मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि मरीज के दिल की तीनों नसें बंद थीं। इसके अलावा मरीज का दिल बायीं के बजाय दायीं तरफ था। इसके साथ-साथ शरीर के बाकी मुख्य अंग भी उल्टी तरफ थे। यह एक बहुत ही दुर्लभ और कठिन समस्या होती है। इसके अलावा मरीज के पिछले एक साल के दौरान दो बार दिल की नसों में छल्ले डल चुके थे और दिल काफी कमजोर भी था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फिल्मी अंदाज: कड़-कड़ाती ठंड में जान पर खेल गया 12वीं का छात्र, गंगनहर में कूदकर बचाई महिला की जान, तस्वीरें
विज्ञापन
दायीं तरफ होने के कारण ऑपरेशन में जटिलता बढ़ गई थी। यह बीमारी लाखों मरीजों में से लगभग एक मरीज में ही पाई जाती है। इस तरह के कुल 50 मरीजों का पूरे विश्व में ऑपरेशन हुआ है। भारत में केवल 4-5 ही ऐसे मरीजों का इलाज सफल हुआ है। हमें गर्व है कि मेरठ में ऐसी दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: घर पहुंचा यूट्यूबर का शव, मचा कोहराम, फोटो-वीडियो देख बिलखते रहे परिजन, देखें तस्वीरें