फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GRP conducts compaction checking operation at Baghpat railway station regarding pran pratishtha

Ayodhya: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्धों की ली तलाशी, GRP ने 15 को पकड़ा

Fri, 19 Jan 2024 12:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jan 2024 12:23 PM IST
सार

Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी पुलिस ने 15 लोगों को बेटिकट पकड़ा। इसके बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
GRP conducts compaction checking operation at Baghpat railway station regarding pran pratishtha
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अप्रिय घटना को रोकने व अयोध्या राम मंदिर निर्माण के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जीआरपी ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सहारनपुर की मौजूदगी में संघन चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान जहां संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई तो वहीं बेटिकट सफर कर रहे 15 लोगों को सख्ती से हिदायत देकर छोड़ा गया।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी जीआरपी सहारनपुर श्वेता आशुतोष ओझा की देखरेख में इंस्पेक्टर जीआरपी उधम सिंह तालान के नेतृत्व में गठित जीआरपी टीम ने सहारनपुर से दिल्ली और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली तकरीबन पांच ट्रेनों में संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों के बैग आदि की तलाशी ली गई।

विज्ञापन

वहीं, टीम ने 15 ऐसे यात्रियों को पकड़ा, जो बेटिकट सफर कर रहे थे। सभी के पहचान पत्र देखकर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर निर्माण के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: ऐसी भी मोहब्बत: अब पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगी काजल और प्रीति, कोर्ट ने दी इजाजत

सीओ श्वेता आशुतोष ओझा ने बताया कि इस रूट पर बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, लोनी समेत कासिमपुर खेडी, कांधला, एलम, शामली व सहारनपुर आदि जगहों पर लगातार रात्रि गश्त के अलावा ट्रेनों में चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: CDA अफसर की मौत का सनसनीखेज खुलासा: टेंपो चालकों ने पहले पिलाई शराब, फिर मारपीट कर लूटा मोबाइल,अब उगला पूरा सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed