फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Groups depart for Haridwar for 'Dak Kanwar'.

Meerut News: डाक कांवड़ के लिए टोलियां हरिद्वार रवाना

Sun, 09 Aug 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Groups depart for Haridwar for 'Dak Kanwar'.
बहसूमा। डाक कावड़ के लिए जाते हुए कावड़िया
बहसूमा। सावन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र से शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कस्बा व आसपास के ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालुओं की टोलियां गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ डाक कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी व तपिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। रवाना होने से पूर्व शिवभक्तों ने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर युवा शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में भोले के भजनों की गूंज से माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया है। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed