फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   groom side demanded Rs 11 lakh in cash instead of Rs 5 lakh In the engagement ceremony in Meerut

भरे मंडप में हंगामा: सगाई में 5 लाख के आभूषण देखते ही भड़का दूल्हा पक्ष, रख दी ऐसी मांग, मारपीट तक पहुंची बात

Wed, 05 Mar 2025 07:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 05 Mar 2025 07:28 PM IST
सार

मेरठ में एक सगाई समारोह में लड़की पक्ष ने पांच लाख रुपये की ज्वेलरी दी तो लड़का पक्ष भड़क गया। बात मारपीट तक जा पहुंची। बताया गया कि गुरुवार को बरात आनी थी।

विज्ञापन
groom side demanded Rs 11 lakh in cash instead of Rs 5 lakh In the engagement ceremony in Meerut
- फोटो : ANI

विस्तार

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव स्थित मंडप में चल रहे सगाई कार्यक्रम में लड़की पक्ष ने सगाई में पांच लाख रुपये और ज्वेलरी दी, तो लड़का पक्ष भड़क गया। उन्होंने 11 लाख रुपये नगद की मांग रख दी।  

विज्ञापन


विरोध पर लड़की पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बुलंदशर के नूरपुर निवासी पीड़ित लड़की पक्ष गंगानगर थाने पर तहरीर देने पहुंचा। लड़का सरकारी विद्यालय में क्लार्क है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गोवा में मौज-मस्ती करते पकड़ा गया गनर, जांच के बाद 20 रसूखदारों की सुरक्षा वापस, जानें इनके नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कसेरूबक्सर निवासी यशपाल पुत्र जय प्रकाश की शादी बुलंदशहर के नूरपुर थाना क्षेत्र निवासी लड़की से हुई है। गुरुवार को बरात आनी है। आज अम्हेडा रोड सूरज फार्म में सगाई कार्यक्रम था।

शाम को जब लड़की पक्ष ने उपहार स्वरूप ज्वैलरी और पांच लाख रुपये नकद दिए तो लड़का पक्ष भड़क गया। उन्होंने कहा कि हमारा लड़का सरकारी नौकरी करता है।  हमें कम से कम 11 लाख रुपये नगद चाइए। इस बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनो पक्ष थाने में बैठे हुए है। इस मामले में लड़की पक्ष द्वारा तहरीर दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed