फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Groom dies due to electric shock in the bathroom in bijnor

मातम में बदलीं खुशियां, दूल्हे की बाथरूम में करंट लगने से मौत, निकाह के लिए तैयार हो रहा था

Sun, 12 Jan 2020 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Groom dies due to electric shock in the bathroom in bijnor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

निकाह के लिए तैयार होने के लिए बाथरूम में नहाने गए दूल्हे की करंट लगने से मौत हो गई। दूल्हे की मौत से उसके परिजनों व होने वाली ससुराल में कोहराम मच गया। दूल्हे के घर के बाहर शोक जताने वालों की भीड़ लग गई। दो परिवारों की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हा चार बहनों का इकलौता भाई था। परिजन गैस गीजर के सिलिंडर की गैस चढ़ने से दूल्हे की मौत होने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


मोहल्ला काजी सराय द्वितीय निवासी आरा मशीन कारोबारी इतफाल अहमद के युवा पुत्र 27 वर्षीय अब्दुल्ला का निकाह नगर के ही मोहल्ला काजी सराय द्वितीय निवासी हैंडीक्राफ्ट कारोबारी शेख अंजार की पुत्री के साथ से तय हुआ था। दोनों परिवारों के घर कुछ ही फासले पर है।
विज्ञापन


धामपुर रोड स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार 12 जनवरी की रात अब्दुल्ला का निकाह होना था। दोनों परिवारों की विवाह समारोह की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी थी। कन्या पक्ष के लोग मैरिज हॉल में पहुंच चुके थे। शाम छह बजे बारात बैंक्वेट हॉल जानी थी। परिजनों के अनुसार शाम करीब चार बजे दूल्हा अब्दुल्ला तैयार होने से पूर्व नहाने के लिए बाथरूम में गया, लेकिन जब एक घंटे तक भी अब्दुल्ला बाथरूम से नहीं निकला तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा बंद था और अब्दुल्ला ने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अब्दुल्ला फर्श पर मूर्छित हालत में पड़ा था। आनन फानन में चिकित्सक डॉ. अशोक गुप्ता के क्लीनिक पर ले गए। डॉ. अशोक गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. अशोक गुप्ता का कहना है कि अब्दुल्ला की मौत करंट लगने से हुई है।


चार बहनों में था इकलौता
अल्दुल्ला अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। अब्दुल्ला के मां-बाप तथा बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। इतफाल अहमद के घर पर पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, हैंडीक्राफ्ट कारोबारी जुल्फिकार आलम, मुफ्ती मोनिश हुसैन, काजी अरशद मसूद,अरशद प्रिंस, परवेज आदिल माही, शेख अजीमुरहमान ,शेख परवेज पाशी आदि ने मृतक अब्दुल्ला के घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया। वहीं परिजनों का कहना है कि बाथरूम में बिजली का कोई प्वाइंट तक नहीं है। करंट लगने से अब्दुल्ला की मौत कैसे हो सकती है। कुछ मोहल्ले वालों का कहना था कि गैस में रसोई सिलेंडर लगा है। उसकी गैस लीक होने से भी कभी दम घुटने से मौत हो गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed