फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   groom and his family were beaten up in a dispute over money for stealing shoes In Bijnor

UP: 'तू तो भिखारी है', जूता चुराई में 50 हजार मांगे, 5000 दिए तो दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार को पीटा

Mon, 07 Apr 2025 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Apr 2025 01:26 PM IST
सार

यूपी के बिजनौर जिले में जूते चुराई के रुपयों के विवाद में दूल्हे और परिजनों को पिटाई का मामला सामने आया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। सीओ नितेश प्रताप सिंह कहा मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
groom and his family were beaten up in a dispute over money for stealing shoes In Bijnor
नजीबाबाद थाने में वार्ता करते दुल्हन में दूल्हा पक्ष के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

देहरादून के चकरौता से गढ़मलपुर आई बरात में उस समय हंगामा मच गया जब जूता चुराई का नेग देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता और परिजनों को बंधक बनाकर जमकर पीटा। 
विज्ञापन


देहरादून के चकरौता निवासी निसार अहमद के पुत्र मो. साबिर की शादी क्षेत्र के गांव गढ़मलपुर निवासी खुर्शीद की लड़की से तय हुई थी। शनिवार को सवेरे देहरादून से बरात आने के बाद निकाह के बाद शादी की रस्में चल रही थीं। 
विज्ञापन


आरोप है कि जूता चुराने की रस्म के दौरान लड़की पक्ष ने चुराए गए जूते वापस करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। लड़के पक्ष ने इतनी रकम देने से इन्कार किया। लड़का पक्ष पांच हजार रुपये देने पर राजी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दुल्हन के परिवार की कुछ महिलाओं ने दूल्हे से कहा कि तू तो भिखारी है। इस पर बरातियों और दुल्हन के परिवार के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। 

कमरे में बंधक बनाकर दूल्हे और उसके पिता को पीटा
आरोप है दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे उसके पिता और परिजनों को कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा। लाठी डंडे भी चले। इसके बाद शादी की रस्में टल गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। 

दुल्हन पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप
दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष पर जूता चुराई को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करने और उन्हें कमरे में बंद कर जमकर पीटने का आरोप लगाया है। उधर, दुल्हन पक्ष का आरोप था कि दहेज को लेकर दूल्हा पक्ष उन पर दबाव बना रहा था। 
 

दो लाख रुपये का चेक भी उन्होंने लिखा होने की पुलिस को जानकारी दी। देर रात तक दोनों पक्ष थाने में मौजूद थे। सीओ नितेश प्रताप सिंह कहा मामले की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: सराफा व्यवसायी का कत्ल... लाश को बोरे में डालकर लगाई आग, हत्या का ऐसा तरीका देख चौंकी पुलिस; 25 को थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed