{"_id":"6a99a21daca220d0f40d4fc7","slug":"green-and-sustain-tree-cut-without-permission-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1291674-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भगत सिंह पार्क में 40 पेड़ काटे जाने का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भगत सिंह पार्क में 40 पेड़ काटे जाने का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शास्त्रीनगर में लोगों ने जताया रोष, पुलिस के साथ वन विभाग की टीम जांच को पहुंची
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्री नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में जीर्णोद्धार के नाम पर करीब 40 पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। इनमें नीम, पीपल और अशोक के पेड़ शामिल हैं। स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत जिला वन अधिकारी, एसएसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
शिकायतों के बाद जिला वन अधिकारी वंदना फोगाट ने वन विभाग के दरोगा को जांच के लिए भेजा। एसएसपी ने भी मेडिकल इंस्पेक्टर को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बृहस्पतिवार सुबह काटी गई लकड़ियों को हटाने का प्रयास किया गया। पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाकर यह कार्रवाई रुकवा दी। क्षेत्रवासियों ने काटे गए पेड़ों की संख्या, प्रजाति और कटाई की अनुमति की जांच की मांग की है। यदि बिना अनुमति पेड़ काटे गए हैं, तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई हो। उन्होंने बचे पेड़ों को सुरक्षित रखने की भी मांग की है।
हरियाली उजाड़ने का आरोप और निवासियों की मांग
क्षेत्रवासियों प्रवीण शरण, प्रेमल रस्तोगी, मुकेश जैन, वर्षा शरण, कुशाग्र, कुणाल, प्रियांशी, एकाग्र, संजना आदि के अनुसार पार्क के जीर्णोद्धार की स्वीकृति मिलने पर लोगों को उम्मीद थी कि पार्क का स्वरूप बेहतर होगा। बच्चों, बुजुर्गों और आसपास के निवासियों के लिए सुविधाएं बढ़ने के साथ पार्क में हरियाली भी संरक्षित रहेगी। आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होते ही पार्क में वर्षों पुराने बड़े पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई और करीब 40 पेड़ काट दिए गए।उन्होंने काटे गए पेड़ों की भरपाई के लिए पर्याप्त संख्या में नए पौधे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
-