फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Great initiative of Meerut school to get corona vaccine, 1.5 crore discount in fees

बड़ा फैसला :  कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए मेरठ के स्कूल की शानदार पहल, फीस में दी डेढ़ करोड़ की छूट

Thu, 22 Jul 2021 06:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Jul 2021 06:38 PM IST
सार

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि अभिभावकों में जागरूकता आए इसको लेकर स्कूल की तरफ से वैक्सीनेशन कराने वाले अभिभावकों को बच्चों की फीस में छूट दी जाएगी। जो अभिभावक छूट के बाद एकमुस्त फीस देना चाहते हैं, वे दे सकते हैं। किसी को परेशानी है तो किस्तों में फीस जमा करा सकते हैं। 

विज्ञापन
Great initiative of Meerut school to get corona vaccine, 1.5 crore discount in fees
वेद इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अजीत कुमार जानकारी देते हुए - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ में कोरोना टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए शहर के एक स्कूल ने बड़ी पहल की है। वेद इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से बच्चों के अभिभावकों को वैक्सीनेशन कराने पर कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को सात से आठ महीने की फीस में छूट दी जाएगी। ये छूट डेढ़ करोड़ रुपये की है। कोरोना की तीसरी लहर किसी को अपनी चपेट में न ले इसको देखते हुए स्कूल प्रबंधन की तरफ ये सकारात्मक कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को होटल ओलिविया में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में वेद इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अजीत कुमार ने बताया कोविड-19 की तीसरी लहर आई तो बड़ी क्षति हो सकती है। ऐसे में सभी अभिभावकों को जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराना चाहिए। अभिभावकों में जागरूकता आए इसको लेकर स्कूल की तरफ से वैक्सीनेशन कराने वाले अभिभावकों को बच्चों की फीस में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


सत्र 2021-22 में फीस में 5 से 8 महीने तक की छूट दी जाएगी। ये छूट 42 से 67 फीसद तक है। कक्षा नर्सरी से यूकेजी में 8 महीने में 13,200 फीस में से 6,600 ही देनी होगी। कक्षा 1 व 2 में 6 महीने की छूट में 50 फीसदी फीस माफ की जाएगी। 11,550 रुपये ही देने होंगे। कक्षा 3-4 में भी 50 फीसदी छूट में 12,600 देने होंगे। कक्षा 5 और 6 में 50 फीसद यानी 6 महीने की छूट के साथ 13,200 फीस ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा सात आठ में 6 महीने की फीस में 50 फीसदी छूट होगी। कक्षा नौवीं-दसवीं में 5 महीने की फीस में छूट मिलेगी। कक्षा 11वीं-12वीं विज्ञान वर्ग में 42 फीसद छूट मिलेगी, अभिभावकों को 24,500 जमा करने होंगे। कक्षा 11वीं 12वीं वाणिज्य वर्ग में भी 5 महीने और 42 फीसदी छूट के बाद 22,400 फीस देनी होगी।

स्कूल प्रबंधन का कहना है, जो अभिभावक छूट के बाद एकमुस्त फीस देना चाहते हैं, वे दे सकते हैं। किसी को परेशानी है तो किस्तों में फीस जमा करा सकते हैं।

वेबसाइट की है अपग्रेड 
चेयरमैन अजीत कुमार ने बताया कि स्कूल ने अपनी वेबसाइट को अपग्रेड किया है। इसी के जरिए ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। कोई एप या दूसरा साफ्टवेयर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती।

प्रदेश सरकार करे स्कूलों की मदद
अजीत कुमार ने बताया कि कोविड-19 में फीस नहीं मिलने के कारण बहुत से स्कूलों की हालत ठीक नहीं है। बहुत से ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने लोन लेकर बच्चों के लिए बसें ली हुई हैं। स्कूल बंद होने से वाहन खड़े हुए हैं और उनकी लोन की किश्तें देना मुश्किल हो गया है। बिजली का बिल लगातार देना पड़ रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार को स्कूलों की आर्थिक मदद करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो 50 से अधिक स्कूल बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed