सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर एजेंटों ने ठगे लाखों रुपये, अब चरानी पड़ रहीं भेड़-बकरियां
मुन्नालाल निवासी जावेद सैफी पुत्र गुफरान ने बताया कि भाई सुल्तान सैफी को कारपेंटर की जरूरत होने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये लेकर सऊदी भेज दिया। वहां उसे भेड़ बकरी चराने का कार्य कराया जा रहा है।
पीड़ित सुल्तान ने परिवार के सदस्यों को तीन दिन पहले फोन पर अवगत कराते हुए बताया कि वह नौकरी न मिलने पर मानसिक तनाव में हैं और खाना पानी भी ठीक से नहीं मिल पा रहा है।
परिजनों ने एजेंटों से बात कर वापस बुलाने की बात रखी। इस पर एजेंटों ने फिर से 1.5 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की बात कही है।
वहीं भाई सुल्तान को वापस लाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।