फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grandparents Day at SVS: Children highlight the importance of values

Meerut News: एसवीएस में ग्रैंडपेरेंट्स डे, बच्चों ने दर्शाया संस्कारों का महत्व

Wed, 21 Oct 2026 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Grandparents Day at SVS: Children highlight the importance of values
एस वी एस में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र छात्राएं। (स्त्रोत स
मवाना। एसवीएस इंटरनेशनल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दादा-दादी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। नन्हे बच्चों ने दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने एक लघु नाटिका के माध्यम से बुजुर्गों से मिलने वाले ज्ञान और संस्कारों को दर्शाया। दादा-दादी के लिए विशेष खेल भी आयोजित किए गए। उन्होंने पूरे उत्साह से भाग लिया और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। एडवोकेट मुसरत अली ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य विकास जयरथ ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने अतिथियों का आभार जताया और शिक्षकों के सहयोग की प्रशंसा की। यह आयोजन पीढ़ियों के बीच प्रेम और सम्मान का संदेश देने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed