फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gramino ne mantri se kha, chunav najdeek aaya to wayde yaad aaye

ग्रामीण ने मंत्री से कहा, चुनाव नजदीक आया तो अपने वायदे याद आए

Wed, 30 Jan 2019 02:00 AM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 30 Jan 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
gramino ne mantri se kha, chunav najdeek aaya to wayde yaad aaye
meerut - फोटो : meerut
पावलीखास गांव में तालाब के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास करने पहुंचे पूर्व जल संसाधन मंत्री डॉ. संजीव बालियान को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। मंत्री ने जैसे ही सरकार के काम गिनाने शुरू किए ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने कहा कि वे गांव में कराए गए कामों को गिनाएं। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में नोकझोंक के बाद मंत्री वापस चले गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक तीन साल पहले पूर्व जल संसाधन मंत्री डॉ. संजीव बालियान काफिले के साथ कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव पावली खास पहुंचे थे। जहां ग्रामीणों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया था और तलवार भी भेंट की थी। ग्रामीणों ने बताया कि था कि शिव मंदिर के पास तालाब 12 बीघा में है। इसकी चारदीवारी न होने के कारण बारिश में पानी गांव में और मंदिर में घुस जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। उस समय पूर्व मंत्री ने समाधान का वादा किया था। बुधवार को  पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान काफिले के साथ इस तालाब के जीर्णोद्घार कार्य का शिलान्यास करने पहुंचे तो लोगों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि तीन साल से गांव में कोई विकास नहीं हुआ। ग्रामीणों की बात सुनकर पूर्व मंत्री के साथ आए कार्यकर्ता ग्रामीणों पर भड़क गए। जिस पर ग्रामीणों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस गहमागहमी के बीच पूर्व मंत्री अपने काफिले के साथ गांव से चले गए।  इस दौरान आमिर अली, कुलवीर बजरंगी, डा. निरंकार चौधरी, रवि बटजेवरा, ग्राम प्रधान राजकुमार प्रजापति, चिराग गुप्ता, डॉ. जितेंद्र, सतीश सैनी, डॉ. शिव चरण, वीर सिंह कश्यप, हाफिज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐसे होगा तालाब का सौंदर्यीकरण
पूर्व जल संसाधन मंत्री ने बताया कि तालाब की 14 फीट तक खुदाई कराई जाएगी। दोनों ओर बड़ी बड़ी नालियां बनाई जाएंगी। उनमें सिल्ट टैंक भी बनाया जाएगा। इसमें से केवल पानी ही तालाब में जाएगा। यह योजना एनपीसीसीएल के अंतर्गत लाई गई है। खुदाई का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब में जल संसाधन मंत्री था तब मैने इस प्रस्ताव को पास कराया था। 70 लाख रुपये से काम होना था, अब काम शुरू हुआ है। मेरा कोई विरोध नहीं हुआ है, कुछ महिलाओं ने राशन कार्ड और शौचालय निर्माण संबंधी समस्या को उठाया था। -डॉ. संजीव बालियान, पूर्व जल संसाधन मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed